🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़: इस्लामनगर थाने से 500 मीटर दूर चोरी, जनरेटर का अल्टरनेटर खोल ले गए चोर
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, 16 अक्टूबर की सुबह दुकान पर पहुंचने पर पीछे की दीवार टूटी मिली और जनरेटर का अल्टरनेटर गायब था। पीड़ित ने थाना इस्लामनगर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। थाने के नजदीक चोरी की घटना और शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
Khaga, Fatehpur | Oct 23, 2026