चैनपुर: चैनपुर प्रखंड में धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाया गया, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र
Chainpur, Gumla | Mar 27, 2026 चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पावन पर्व इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम, उत्साह और पूरी तरह शांति-व्यवस्था के साथ मनाया गया। प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के भटोली, छिछवानी के सुखड़ी, बेन्दोर तथा हर्रा कसीरा गांवों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का अनूठा