बगोदर: बगोदर के रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन आयोजित
बगोदर सरिया रोड स्थित रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विवेकानंद सभागार में पूर्ववर्ती छात्रो का शुक्रवार को सम्मेलन आयोजित किया गया।वही कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।वही इस दौरान रंगा रंग संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।सम्मेलन में कॉलेज के पूर्व छात्रों ने अपने सेवा के अनुभवों को वर्तमान छात्रो के साझा किया।