बाढ़: बाढ़ में सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित, सड़कों पर कूड़े का अंबार, बीमारियों का खतरा बढ़ा
Barh, Patna | Aug 1, 2026 बाढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है जिसके कारण अब बाढ़ की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। सफाईकर्मी संतोष कुमार का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, वार्ड संख्या-11 के निवासी अनूप कुमार और स्थानीय निवासी मोहम्मद शाहिद इक़बाल ने लगभग 11 बजे बताया कि शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है।