सादाबाद: खमानी गढ़ी के पास मैक्स लोडर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर घायल को अस्पताल में किया मृत घोषित
बुजुर्ग दिगंबर सिंह साइकिल से खमानी गढ़ी जा रहे थे। मथुरा की तरफ से आई एक मैक्स लोडर गाड़ी ने उनकी साइकिल में खमानी गढ़ी के पास ही टक्कर मार दी। ग्रामीणों के द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।