गोंडा नगर के अम्बेडकर चौराहे के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। जारी कार्यादेश और निर्माण के एस्टीमेट के मुताबिक चौराहे पर पुराने ढांचे को हटाकर नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 30.71 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें नए ढांचे का निर्माण, रेड सैंडस्टोन, सुरक्षा व्यवस्था, मेटल लेटरिंग, विद्युतीकरण और पौधरोपण जैसे कार्य शामिल हैं। सौंदर्यीकरण के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की हटाई गई प्रतिमा पुनः स्थापित की जाएगी।
Gonda, Gonda | Nov 15, 2026