मुज़फ्फरनगर: जिला कारागार में निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, डीएम-एसएसपी भी रहे मौजूद, अधीनस्थ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला कारागार में जिला जज विनय कुमार द्विवेदी सहित DM अरविन्द मलप्पा बंगारी व SSP अभिषेक सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरक व रसोई घर का निरीक्षण कर सफाई और बंदियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया गया। इस दौरान बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी भी ली गई।