मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली के मालखाने से सरकारी एक हजार से अधिक कारतूस गायब, पुलिस प्रशासन में हड़कंप, पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
नगर कोतवाली के मालखाने से एक हजार से अधिक सरकारी कारतूस गायब है।और ये जादुई कारनामा एक-दो दिन या फिर दो-चार महीने-साल में नहीं हुआ है,बल्कि कारतूस कम होने का ये सिलसिला साल 1981 से चला आ रहा है।अधिकारी बदलते रहे और कलम के कलाकार खाकी के कारिंदें पत्रावलियों में ऐसी तिकड़म भिड़ाते गए कि 43 साल तक ये राज़ दफन रहा।जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी