अकबरपुर: घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने के मामले में थाना रुरा पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
रूरा थाना क्षेत्र के छोटापुरवा गांव की रहने वाली पूजा ने गांव के सात लोगों मोंटी, विजयशंकर, विशाल, कुलदीप, सुनील उर्फ कल्लू, सुनीता व खुशबू के विरुद्ध थाना रूरा में घर मे घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर उसे व परिजनों को घायल कर देने पर तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।