सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति और मासूम बच्ची घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक के अचानक असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार व्यक्ति व उसकी मासूम बच्ची सड़क पर गिरकर घायल हो गये। जिन्हें मौके से गुजर रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।