मुंगेर: दलहट्टा में सड़क निर्माण से राहगीर परेशान, कीचड़ और गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत
Munger, Munger | Jul 26, 2026 शहर के वार्ड संख्या 3 एवं 4 स्थित दलहट्टा में सड़क निर्माण कार्य लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन दिन पहले जर्जर सड़क को निर्माण के लिए पूरी तरह तोड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क