झांसी: सन फ्रांस सिटी में IT प्रोफेशनल के घर में लाखों की चोरी हुई
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2026 सन फ्रांस सिटी में IT प्रोफेशनल के घर में लाखों की चोरी आपको बतादे झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की एक पॉश रिहायशी कॉलोनी में लाखों रुपये की चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेंगलुरु में नौकरी कर रहे एक आईटी प्रोफेशनल के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और विदेशी मुद्रा लेकर फरार हो गए।