कानपुर: रावतपुर थाना प्रभारी को आरोपी भूपमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी की सहायता में लिप्त पाए जाने पर किया गया निलंबित
रावतपुर थाना प्रभारी होकर भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी से हर माह दो लाख रुपये लेकर उसके इशारों पर काम करने के आरोपी इंस्पेक्टर केके मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने मंगलवार 12 बजे बताया कि, स्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि नेगी से बातचीत के कई ऑडियो उच्चाधिकारियों को मिले थे और वो जांच में दोषी पाए गए।