कानपुर: पुलिस कमिश्नर ने पहली बैठक में थानेदारों को दी चेतावनी, कहा- आराम करना है तो कुर्सी छोड़ो, जनता से अच्छा रखो व्यवहार
सोमवार रात 10 बजे पहली मीटिंग में ही पुलिस कमिश्नर पूरे फुल फॉर्म में नजर आए। पुलिस आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि थानेदारी करनी है तो जनता को खुश रखना सीखो,आराम करना है तो तत्काल कुर्सी छोड़कर दूसरों को मौका दो,फील्ड में फूट पेट्रोलिंग और बीट पुलिसिंग दिखनी चाहिए,जनता से व्यवहार अच्छा रखो नहीं तो निपट जाओगे।