खोदावंदपुर: मिर्जापुर चौक के निकट बाइक व ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
मिर्जापुर चौक के निकट गुरूवार की शाम बाइक व ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत के बाद दोनों गांव मेंं मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।एक मृतक खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल पंचायत के बिदुलिया वार्ड दो गांव निवासी नरेश महतो का पुत्र रविरंजन कुमार की गर्भवती पत्नी विनीता व माता पिता का इकलौता पुत्र था