जांजगीर: सी मार्ट जांजगीर में निजी स्कूलों के संचालकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, पुस्तकों की कमी से नाराज
आज गुरुवार की सुबह 10 बजे सी मार्ट जांजगीर में निजी स्कूलों के संचालकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। आरोप है कि 16 जून से स्कूल प्रारंभ हो चुकी है मगर पुस्तके नहीं पहुंची है वही 21 जून को बिलासपुर बुक डिपो बुलाया गया था । पुस्तके मिलने के बाद उसे स्कैन करने में 10 दिन लगेगा ,जिससे पूरा जुलाई माह पुस्तके बांटने में निकल जाएगी।