कटंगी: खुले में शौच के लिए गई महिला की कुंए में गिरने से हुई मौत, खजरी की घटना
कटंगी से महज 03 किमी की दूरी पर स्थित खजरी में एक महिला की कुंए में गिरने से पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह की है। महिला की पहचान शकुंतला पति मोहनलाल राहंगडाले के रूप में की गई है। मृत महिला के पुत्र किशनलाल राहंगडाले ने बताया कि आज सुबह उनकी मां शौच के लिए घर के पीछे खेतों की तरफ गई थी।