कटंगी: नंदलेसरा ओपन केप में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूरों की हितों पर हुई चर्चा
01 मई को कटंगी से करीब 07 किमी. दूर नंदलेसरा ओपन केप में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती केसर बिसेन, पूर्व मंडी सदस्य कला चौधरी, कामराज देशमुख, दिमागचंद टेम्भरे, खेमचंद कोचर, अवलेश पारधी, पुष्पराज चौधरी और शिवराम भिडे की मौजूदगी में मजदूरों के हितों को लेकर चर्चा की गई।