कटंगी: सट्टा-पट्टी पर दांव लगाते 2 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई, पुराना पेट्रोल पंप चौक में हुई कार्रवाई
पुलिस ने कटंगी शहर के पुराना पेट्रोल पंप चौक में दो लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि नाजीर निवासी वार्ड क्रमांक 04 और आमीन शेख निवासी कहारी मोहल्ला को सट्टे पर दांव लगाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने 10 हजार रुपए के फोन पर 2050 रुपए की नगदी रकम के साथ सट्टा-पट्टी पकड़ी है। पुलिस ने 4 (क), म.प्र. पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 109 की कार्रवाई की है।