खैर: प्रॉपर्टी विवाद बना खूनी संघर्ष, साले ने हंसिया से जीजा पर किया हमला, पब्लिक ने आरोपी को पीटकर किया घायल
Khair, Aligarh | Apr 17, 2026 आपको बता दें अलीगढ़ के खैर तहसील मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन के विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां जीजा और साले के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष खैर तहसील में जमीन से जुड़े मामले की तारीख पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई,