बरौनी प्रखंड पिपरा पटेल चौक से ओगान गांव मार्ग ठेकेदार की लापरवाही से 2 महीने से सड़क बदहाल, आंदोलन की मूड में ग्रामीण
संवाददाता बरौनी
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस स्थित पिपरा पटेल चौक से भगवानपुर प्रखंड के ओगान गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों ठेकेदार की भारी लापरवाही का शिकार बना हुआ है। लगभग दो महीने से अधिक समय पहले इस सड़क को उखाड़कर अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके बाद से क्षेत्र के लोग नारकीय स्थिति का सामना करने को मजबूर हैं।
हैरानी की बात यह है कि संवेदक (ठेकेदार) द्वारा ओगान तक की सड़क का निर्माण कार्य तो पूरा कर दिया गया, लेकिन पिपरा पटेल चौक से आगे का हिस्सा जस का तस छोड़ दिया गया। पिपरा देवस निवासी नवीन कुमार ने बताया कि पिछले 2 महीनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस खंड पर काम दोबारा शुरू नहीं हो सका है।
हादसे का सबब बना पटेल चौक का गड्डासड़क उखाड़े जाने और लगातार बारिश का पानी जमा होने के कारण बाबा स्थान (यादव पटेल चौक) के समीप सड़क पर एक अत्यंत खतरनाक और बड़ा गड्डा बन गया है। बुधवार की संध्या एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ सड़क के इस विशाल गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक और उपचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बरौनी थानाS.I. पप्पू सिंह गस्ती बल साथ पहुंचे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गड्ढे से निकाला और सरकारी हॉस्पिटल अस्पताल में इलाज नहीं करवाएंगे इलाज करेंगे इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भेज दिया गया
ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी सड़क की इस जर्जर हालत और संवेदक की अकर्मण्यता से स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर है। ग्रामीण धीरज कुमार. यादव राजन यादव. सुधीर कुमार, मंथुन यादव, लोचन यादव और सुधीर यादव समेत कई अन्य लोगों का कहना है कि संवेदक की लापरवाही के कारण रोज लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से शुरू कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कियदि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
Dandari, Begusarai | Aug 27, 2026