हसनपुर: हसनपुर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, बच्ची सहित चार लोग घायल, हालत गंभीर
रहरा क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जोया थाना क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय राजू अपने दोस्त हरिओम के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गंगवार और बुरावली गांव के बीच हसनपुर-गवां मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे मनोज और सोनू की बाइक से टक्कर हो गई।