अंगूठी खरीदने पहुंचे थे दुकान में छिड़ गया युद्ध!
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दुकानदार और दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 28 मई की रात करीब 12 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित जय कलेक्शन दुकान के सामने विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है। इस दौरान कुर्सी से हमला करने के साथ-साथ ड्रिल मशीन से वार करने की कोशिश भी नजर आ रही है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवकों का आरोप है कि वे अंगूठी खरीदने के लिए दुकान पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वहीं दुकानदार का दावा है कि युवक चोरी की नीयत से दुकान में आए थे और विरोध करने पर विवाद करने लगे। घटना के बाद दोनों पक्ष बालोद थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बालोद थाना पुलिस न