मुरैना नगर: जिला अस्पताल में मासूम बच्ची से सफाई कराने का मामला, जांच टीम पहुंची, हड़कंप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत
मुरैना जिला अस्पताल में बच्ची से झाड़ू-पोंछा लगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच टीम पहुंची। रेड क्रॉस भवन में बच्ची को सफाई करते दिखाया गया, जबकि पास महिला मोबाइल चलाती नजर आई। कलेक्टर के निर्देश पर श्रम, बाल कल्याण और महिला बाल विकास विभाग ने जांच शुरू की। ठेकेदार पर 5 हजार की पेनाल्टी लगी और नोटिस जारी किया गया।सदस्य ने बताया मामले की जांच जारी है।