जांजगीर: जांजगीर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, अधिकारियों के साथ की बैठक
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आज शनिवार को जांजगीर जिले में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने जांजगीर चांपा जिले में चल रहे सुशासन तिहार के बारे में जानकारी ली और समय पर मिले आवेदन का निराकरण के निर्देश दिए। इस बीच करही गांव में गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर परिजनों ने मुलाकात कर उनसे आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी रखी।