झालरापाटन: कुंभ कोट गांव में युवक ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर जान देने की कोशिश की
झालावाड़ की सीमावर्ती कुंभकोट गांव में एक युवक की प्रेमिका ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। जिससे आहत होकर युवक ने जान देने की कोशिश की और चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। युवक की मां ने दोपहर 2:00 बजे बताया कि उसके पुत्र मनोज का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों के बीच झगड़े के बाद युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।