झालरापाटन: आवर में फाइनेंस कर्मी की धमकियों से तंग आकर युवक ने जान देने के लिए चूहे मारने की दवा का सेवन किया
झालावाड़ के अवर कस्बे में फाइनेंस कर्मी की धमकियों से तंग आकर 24 वर्षीय युवक ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। युवक बंटी पुत्र कुदरत अली को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बंटी ने बताया कि उसने एक मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाई थी, जिसकी बकाया एक किस्त लेकर फाइनेंस कर्मी उसे धमकियां दे रहा है।