झालरापाटन: असनावर थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में वाजिदपुरा का युवक गंभीर रूप से घायल, वेंटिलेटर पर
झालावाड़ असनावर थाना इलाके में एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने युवक को एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया कि युवक की पहचान वाजिद पूरा के रहने वाले जगन्नाथ पुत्र दुलीचंद के रूप में हुई है उसके परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंच गए हैं।