झालरापाटन: सोयत पिड़ावा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल
झालावाड़ की सीमावर्ती सोयत पिड़ावा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षिय महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार एसआरजी हॉस्पिटल में जारी है अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।