राजकीय विधि महाविद्यालय में व्याख्याताओं की कमी, फर्नीचर की अपर्याप्त व्यवस्था एवं परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार शाम 4 बजे को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक अनिल धमलात ने बताया कि विधि महाविद्यालय में लंबे समय से व्याख्याता पद रिक्त पड़े हैं।