तोपचांची: कोटलअड्डा ओवरब्रिज में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरी पिकअप वैन पलटी, लूटने की मची होड़
तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटालअड्डा ओवरब्रिज में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरी पिकअप वैन टायर ब्लास्ट होने से पलट गई। वहीं प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पूरी सड़क पर बिखर गई। सूचना पाकर ग्रामीण पहुंचे और सारी मछली लूटकर चलते बने। तोपचांची पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीण सारी मछली लूट कर चल गए थे ।पुलिस पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।