रायबरेली: छठ पूजा की तैयारियां तेज, राजघाट और सई नदी तट का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण**
**15 नवंबर से पहले घाटों की सफाई और समतलीकरण पूरा करने के निर्देश, पूजा स्थल पर डलवाई जाएगी बालू**
रायबरेली में छठ पूजा पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा स्थलों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद सक्रिय हो गई है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह और सदर कोतवाल शिव शंकर सिंह के साथ शहर के प्रमुख राजघाट और सई नदी के तट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राजघाट पर जलभराव और कीचड़ की समस्या सामने आई। नदी का जलस्तर घटने के बाद घाट के आसपास की जमीन गीली और दलदली हो गई है। इसे देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने जेसीबी मशीन और सफाई कर्मचार
Rae Bareli, Raebareli | Nov 11, 2026