शामली: शामली जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव
Shamli, Shamli | Nov 5, 2025 बुधवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली स्थित पवित्र गुरूद्वारे में श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किया और लंगर में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रभातफेरी भी निकाली गई। देहरादून से ज्ञानी किशन सिंह, अमृतसर से मनजिंदर सिंह ने संगत को निहाल किया।