अनूपपुर: कोतवाली में घुसकर हंगामा, 10 नामजद सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज
कोतवाली थाना अनूपपुर में हंगामा करने का मामला सामने आया है, जो 11 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है। घटना में 25-30 लोगों की भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर नारेबाजी की और गिरफ्तार आरोपियों को अपने हवाले करने की मांग की। भीड़ ने थाना के अंदर-बाहर का रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक शासकीय कार्य प्रभावित रहा।