उज्जैन: टॉवर चौक गोलीकांड के आरोपी को दबोचने वाले जांबाज टीआई और टीम को SP ने किया सम्मानित 🏅👮♂️
उज्जैन के टॉवर चौक पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अपनी जान की परवाह किए बिना हथियारबंद आरोपी को पकड़ने वाले माधवनगर थाना प्रभारी (TI) गजेंद्र पचौरिया और उनकी टीम को एसपी (SP) प्रदीप शर्मा ने सम्मानित किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास 4 अतिरिक्त कारतूस मौजूद थे और वह दोबारा फायरिंग कर बड़ी जनहानि कर सकता था, लेकिन टीआई पचौरिया के अदम्य साहस और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा संभावित हादसा टल गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने माधवनगर थाने की टीम को ₹10,000 का नकद पुरस्कार दिया। इसके साथ ही, फायरिंग में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश करने वाले यातायात आरक्षक अनमोल को भी ₹5,000 के नकद इनाम से सम्मानित किया गया है।
#UjjainPolice #UjjainNews #TowerChowkFiring #BraveCop #SPUjjain MadhyaPradeshPolice Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 25, 2026