हरिद्वार: विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने रामघाट स्थित एक होटल में किए गए अवैध निर्माण पर की छापेमारी, FIR के दिए आदेश
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने शनिवार को रामघाट पर एक होटल में हो रहे अवैध निर्माण का निरीक्षण किया। मौके पर चार दिन पूर्व प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील टूटी मिली। जिसपर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने होटल प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाई और निर्माण गतिविधियों को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। यही नहीं सील तोड़ने के मामले में FIR के भी आदेश दिए गए हैं।