सेन्हा: सेन्हा में इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में मातम, पुलिस जांच कर रही है
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा बगीचा टोली में एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे इंटर की छात्रा ऋतु कुमारी 18 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।