सेन्हा: उरु से ढाई साल का बच्चा लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत
सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम उरु निवासी विनोद महतो के ढाई वर्षीय पुत्र पियूष महतो के अचानक लापता होने के मामले में परिजनों ने शनिवार शाम करीब 3:00 बजे सेन्हा थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन में परिजनों ने पुलिस प्रशासन से बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।