अलीगंज: चिकित्साधीक्षक ने न्यू पीएचसी अलीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का लिया जायजा
Aliganj, Etah | May 17, 2026 रविवार की सुबह 11अलीगंज क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीपुर पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।