मुंडावर: मुंडावर कॉलेज के आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दी गई
Mandawar, Alwar | Apr 10, 2026 खैरथल के समीप राजकीय महाविद्यालय मुंडावर स्थित लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग से आशा यादव ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने निजी स्वच्छता, ऋतु परिवर्तन के दौरान बीमारियों से बचाव, आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने की जानकारी दी है।