मड़ावरा: मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के जेनरेटर में अज्ञात कारणों से लगी आग
मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को दोपहर करीब 1बजे अज्ञात कारणों के चलते जेनरेटर में आग लग गई और जेनरेटर धू धू करके जलने लगा जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।कड़ी मेहनत के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई।लेकिन तब तक जेनरेटर पूरी तरह से जल गया।