गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र का है, जहां दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान सूचना पर आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है।