लाडपुरा: कोटा में MBS-हॉस्पिटल में 2 मरीजों की मौत पर हंगामा, परिजनों ने वार्ड में की तोड़फोड़, अधीक्षक को गोली मारने की दी धमकी
Ladpura, Kota | May 15, 2026 कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज की मौत से गुस्सा होकर वार्ड में तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट की। रेजिडेंट डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद परिजन बेड पर शव लेकर हॉस्पिटल के बाहर चले गए। सड़क पर धरने पर बैठ गए।