सिंगरौली: अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में जिला स्तरीय कृषि एवं सहकारिता सम्मेलन का किया गया आयोजन
जिला स्तरीय कृषि एवं सहकारिता सम्मेलन का आयोजन अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौंजी में राज्य मत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकस विभाग श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भिंड आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना की राशि 1816 करोड़ एवं 25.79 लाख किसानों को फसल बीमा योजना खरीफ की राशि 755 करोड़ अंतरण किया गया जिससे सिंगरौली जिले के किसान भी लाभान्वित हुये।