सिंगरौली: सत्यांश मिश्रा को BJP की सदस्यता देने का समाचार पूरी तरह भ्रामक, राम सुमिरन गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने विगत दिनों सत्यांश मिश्रा के भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता प्रदान करने की खबर का पूरी तरह खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों पूर्व सत्यांश मिश्रा जिला मंत्री विनोद चौबे कंचनी तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे देवसर के साथ अपने कुछ लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आये थे तथा मुझसे एक शिष्टाचार भेंट की थी। जिलाध्यक्ष ने सदस्यता वाले समाचार का पूर्णतया खंडन किया है तथा सत्यांश मिश्रा के भाजपा की सदस्यता प्रदान करने के खबर को पूरी तरह निराधार बताया है।