सिंगरौली: सीमावर्ती क्षेत्र अनपरा अंतर्गत बीना आवासीय परिसर के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन में मारी टक्कर
दोपहर के समय मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र अनपरा थाना क्षेत्र के बीना आवासीय परिसर के पास एक स्कॉर्पियो वाहन ने अत्यधिक तेज रफ्तार में आते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई वही इस पूरे वाक्य का वीडियो पास में ही किसी दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वही इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।