सिंगरौली: शक्तिनगर-अनपरा मुख्य मार्ग स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 4 लोग हुए घायल
मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र शक्ति नगर अनपरा मुख्य मार्ग स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया बता दें कि शक्तिनगर से अनपरा की ओर एक बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में आ रहा था कि महिंद्रा एजेंसी के सामने पहुंचते ही वाहन से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया उसे दौरान बोलेरो वाहन में चार लोग सवार थे और चारों घायल बताए जा रहे हैं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।