हज़ारीबाग: हजारीबाग में 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में 69 टीमों के साथ 200 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें 57 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 118 वारंटों का निष्पादन और 11 इश्तिहार/कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों से अपराधियों की सूचना देने