आयुष्मान योजना से जुड़े मरीजों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार शाम 5 बजे मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 120 निजी अस्पतालों को अल्टीमेटम जारी करते हुए सख्त चेतावनी दी है, जिससे ग्वालियर समेत कई शहरों में मुफ्त इलाज की सुविधा पर संकट मंडराने लगा है।