खंडवा: फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, चेहरा छिपाकर भागने लगा
फर्जी अंकसूची के आधार पर शासकीय नौकरी हासिल कर करीब एक दशक तक सेवा करने वाले हॉस्टल अधीक्षक को अदालत ने दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौधरी की अदालत ने आरोपी मोहन सिंह काजले को 3 साल के कठोर कारावास और 27 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है।